ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने मारी...

बिहार में नहीं थम रहा रफ़्तार का कहर : अज्ञात वाहन ने मारी स्कोर्पियो में टक्कर, तीन की मौत

12-Feb-2023 10:40 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं ना कहीं से सड़क हादसों में चांद जाने की खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के कटिहार से जुड़ा हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन और स्कॉर्पियो से सीधी भिडंत में 3 लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 31 स्थित कटरिया के पास का बताया जा रहा है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की स्कोर्पियो से सीधी भिड़ंत के दैरान यह दुर्घटना हुई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।  घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, यह पूरी घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की हैं जहां अज्ञात वाहन और स्कोर्पियो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कोर्पियो पटना के नंबर प्लेट की बताई जा रही है। स्कोर्पियो सवार किसी काम के सिलसिले में पूर्णिया आए थे और देर रात वापस बेगूसराय लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से सीधी भिड़ंत हो गई है। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कुर्सेला थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतकों के परिजनों को इस घटना के बारे में सुचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं घटना कैसे हुई और किस अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी इसका पता लगाया जा रहा है।