ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
20-Jan-2023 09:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अवैध खनन रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग अब सेवा निर्मित पुलिस के करीब 1248 सिपाही अवर निरीक्षक और निरीक्षकों की नियुक्ति संविदा पर करने की घोषणा करने वाली है। इन सभी को मासिक मानदेय दिया जाएगा यह मानदेय संबंधित कर्मी के सेवानिवृत्त होने के वक्त उसकी पेंशन राशि घटाकर उसके वेतन के बराबर होगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा के बाद नियुक्ति और इसके पद स्थापन का आदेश खान एवं भूतत्व विभाग जारी करेगा। विभाग के तहत बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन के लिए खनन पुलिस गठन की कवायद के क्रम में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसको लेकर आवेदन देने की समय सीमा 30 जनवरी विश्व 23 निर्धारित की गई है इसके साथ ही आवेदन पत्र के लिए कॉरपोरेशन द्वारा तय फॉर्म भर कर आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ महाप्रबंधक बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड नया सचिवालय विकास भवन बैली रोड पटना देना होगा।