ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में गुंडों की सरकार चलाते हैं CM ! बोले सुधाकर सिंह ......

बिहार में गुंडों की सरकार चलाते हैं CM ! बोले सुधाकर सिंह ... नीतीश कुमार को कर देना चाहिए बैन

16-Feb-2023 11:31 AM

By First Bihar

KAMIUR: बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। भले ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के पुलिस महकमे की जिम्मेदारी एक तरफ का काबिल आईपीएस ऑफिसर को दी गई हो लेकिन इसके बावजूद आए दिन राज्य में कहीं ना कहीं हत्या,लूटपाट, गोलीबारी, छीनतई और बलात्कार की घटनाएं निकल कर सामने आती ही रहती है। इस बीच का अब में बढ़ रहे हैं तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर लगातार हमला बताने वाले आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चलाते हैं।


सुधाकर सिंह ने कहा कि, मैं जीतने भी  दिनों तक उनके साथ कैबिनेट में रहा मेरा अनुभव बेहद खराब रहा। नीतीश कुमार अपनी सरकार सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों, और गुंडों के लिए चलाते हैं। उनकी सरकार बिहार के किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए नहीं चलती है। 


सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य के अंदर यह बात सबको मालूम है कि नीतीश कुमार हमेशा से ही पिछले दरवाजे से राजनीति करते हैं। यह लोग कभी खुद चुनावी कर नहीं आते हैं बल्कि किसी के पीछे लग  कर राज्य में सरकार चलाते हैं। इनके अंदर इतनी ताकत नहीं बची है वह खुद अपनी सरकार बना लें। नीतीश कुमार को राजनीति में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।


 इसके अलावा नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, नीतीश कुमार बस जगह जगह घूम कर ढोंग कर रहे हैं। उनके इस यात्रा में किसी भी गरीब, बेरोजगार किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा पिछले दिनों कटिहार में सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि, यह बात खुद मुख्यमंत्री को मालूम होनी चाहिए कि उनके ऊपर पर हमला कर रहा है या करवा रहा है।