BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
28-Jan-2023 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : वर्तमान में सुबह और शाम को अभी भी ठंड लग रही है। दोपहर होते ही लोगों को गर्मी की एहसास हो रही है। लेकिन, इसके बाबजूद यह सोचना कि सर्दी विदा हो गई बिल्कुल गलत साबित हो सकता है। बिहार में एक बार फिर से ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी से फिर ठंड दस्तक दे सकती है। राज्य में 4 से 5 दिनों तक ठंड रहेगी। इस दौरान रात और दिन के बारे में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि,5 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और पारा ऊपर चढ़ेगा।
दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से बताया की इस साल का मॉनसून सीजन पिछल कुछ सालों की तुलना में कमजोर रहा। इसके कारण इस बार ठंड अधिक पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि जिस साल मॉनसून कमजोर होता है, उस दौरान कोल्ड डे और कोल्ड वेब के इवेंट ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही इस बार नए साल के पहले महीने के अंतिम दिनों में यानी 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 1 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटककर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
वहीं, राजधानी पटना के भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 फरवरी के आसपास 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। जानकारी हो कि, पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
आपको बताते चलें कि,ठंड के थर्ड वेब यानी 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक हल्के कोहरे रहने की संभावना है। जिसके कारण इसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना बेहद ही कम है। बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण किसानों को लगातार क्षति हो रही थी। राज्य में चल रही शीतलहर के कारण आलू, गोभी समेत कई फसलें और सब्जियां बर्बाद हो रही थी।