ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

बिहार में बढ़ रहा अपराध, गोपालगंज में संदिग्ध स्थिति में महिला का शव बरामद

09-Nov-2022 09:33 AM

By MUKESH

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध से जुड़ी घटना निकल कर सामने न आती है। वहीं, अपराधियों के इस बढ़ते तांडव को देखते हुए पुलिस महकमे में भी वरीय पदाधिकारियों की  ताबरतोड़ बैठक जारी है। इनके द्वारा इस पर नियंत्रण  को लेकर अलग- अलग योजनाएं बनाई जा रही है, लेकिन इस योजना के धरातल पर उतरने से पहले ही अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दिए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज के थावे थाना इलाके टॉल टैक्स के समीप से  एक महिला शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है।  इस महिला के शव को सड़क किनारे देखते ही कुछ लोगों ने आपसी सहमति से इसे सदर अस्पताल पहुंचा दिया है। महिला की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मिनती देवी के रूप में हुई पहचान। मौत के कारणों का अभी पता नही चल सका है। इसके बाद इस मामले को लेकर पुलिस टीम को सुचना दे दी गई। वहीं, सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके साथ पुलिस बल द्वारा इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। लोगों का कहन है कि इस महिला की हत्या कर दी गई है। 


बता दें कि, इससे पहले भी गोपालगंज में ही एक गांव में पार्षद के भतीजे की रहस्मय तरीके से मौत हो गई है। इसको लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने उनकी हत्या हुई है| हालांक, इस मामले में भी पुलिस बिना जांच के कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। वहीं, इलाके में लगातार हो रही इस तरह की वारदात से पुलिस महकमे में भी अफरा - तफरी का मची हुई है।  पुलिस द्वारा भी इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है कि आखिकार किसके इलाके में दहशत बनाया जा रहा है।