ब्रेकिंग न्यूज़

करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / news / बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, 6 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, 6 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैला दी सनसनी

11-Feb-2023 11:05 AM

By MUKESH

MUZZAFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिले से गोलीबारी, हत्या, लूट- पाट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन लगातार एक्शन मोड में काम कर रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना निकल कर सामने आई है। इस गोलीबारी में एक ई रिक्शा चालक जख्मी हो गया।  यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर की बताई जा रही है। घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि, इस गोलीबारी को आधा दर्जन की संख्या में उपद्रवी के द्वारा अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हवाई फायरिंग करने के क्रम में ई रिक्शा चालक को गोली दाहिने हाथ में लगी गई है। वहीं, इस घटना को लेकर ई रिक्शा चालक ने बताया कि वह घर लौट रहा था। इसी बीच आधा दर्जन की संख्या में लोगों के द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही थी और इसी क्रम में मुझे रोक कर पूछताछ की गई। जिसके चलते एक गोली मुझे लग गई। 


इधर,  इस घटना के बाद से सभी बाइक सवार अपराधी भाग गए हैं। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आपको बताते चलें कि, मुजफ्फरपुर समेत पुरे बिहार में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है और लगातार गोलीबारी की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे है।