ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में आज से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, पहले दिन 7.3 किलोमीटर...

बिहार में आज से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, पहले दिन 7.3 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे कांग्रेसी

05-Jan-2023 07:51 AM

PATNA : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गै आज यानी पांच जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे। खड़गे आज बांका के मंदार पर्वत से पदयात्रा को रवाना करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाहन करीब 11:30 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद सिंह समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता सहित एक लाख की संख्या में लोग मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है।


बता दें कि,  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मात्र 7.3 किलोमीटर की होगी। बिहार में आज की भारत जोड़ो यात्रा मंदार  से शुरू होकर बाराहाट ढाकामोड़ तक जाएगी। इसके इसके बाद कल यह यात्रा ढाकामोड़ से चलकर बांका होते हुए सर्वोदय नगर बांका तक 19 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसके बाद अगले दिन यह यात्रा सर्वोदय नगर से चलकर अमरपुर होते हुए संत पथिक स्कूल भागलपुर तक जाएगी फिर भागलपुर से चलकर वाया रतनगंज सलेमपुर होते हुए हबीबपुर तक यात्रा की जाएगी। इसके बाद अबे पुर चौक से चलकर गाड़ी पुर भागलपुर तक 22.8 किलोमीटर की यात्रा कांग्रेसी तय करेंगे। वहीदा दिसंबर को गाड़ी पुर से चलकर खगड़िया तक यह यात्रा की जाएगी।


राजनीतिक जानकारों की मानें तो, बिहार में भारत जोड़ो पद यात्रा के जरिए कांग्रेस खुद को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। कांग्रेस अपनी इस यात्रा के जरिए गठबंधन के दलों को अपनी हैसियत का एहसास कराना चाहिए इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार की कांग्रेस पिछले कई सालों से आरजेडी के साए से बाहर नहीं निकल पाई है ऐसे में कांग्रेस इस यात्रा के जरिए आरजेडी के साए से बाहर निकलने की कोशिश में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस के पद यात्रा के समापन पर राहुल गांधी एक जनसभा में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समय तक अपनी यात्रा को पूरी कर लेंगे। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस की इस पदयात्रा के पटना पहुंचने पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं लेकिन इसको लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


बताते चलें कि, कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी जदयू कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी। इसके साथ ही लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल ने भी कह दिया कि उनके पार्टी के कोई भी नेता कांग्रेस की यात्रा में वह भी शामिल नहीं होंगे। जबकि बिहार की सरकार में यह दोनों पार्टियां कांग्रेस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है लेकिन इसके बावजूद इन दोनों पार्टियों का कहना है कि यह कांग्रेस की अपनी रैली है इसलिए वह इस रैली में शामिल नहीं होंगे।