Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
11-Nov-2022 02:13 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों ने मेला में नाच देखकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अरार ओपी क्षेत्र के डफरा की है। शुक्रवार की सुबह घटना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मृतक शख्स की पहचान डफरा गांव निवासी राजेश ऋषि देव के बेटे अजय ऋषि देव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय अपने दोस्तों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नाच देखने के लिए डफरा गया हुआ था। रात में करीब 8 बजे वह घर से निकला था। नाच देखकर अजय अपने घर लौट रहा था इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से अजय की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे पहले अजय ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अजय के परिजन रातभर परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली की अजय की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच को कई घंटे तक जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।