ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: मेला घूमकर घर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

13-Nov-2022 06:56 PM

CHHAPRA: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ मेला देखकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को पकड़ दिया और पिटाई शुरू कर दी। घटना नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी रेलवे स्टेशन के पास की है।


मृतक युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सुरेंद्र राय के 22 वर्षीय बेटे दीपक कुमार रूप में हुई है। मारपीट की इस घटना में दीपक का दोस्त नीरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दीपक शनिवार की रात अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए बन्नी गां गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर दीपक और उसके दोस्त की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।


बेसुध जमीन पर पड़े दीपक को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। वारदात के बाद से दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति है।