ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म, घर में घुसकर लड़की को मार दी गोली

06-Feb-2023 04:19 PM

By First Bihar

SASARAM: बिहार में बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना रोहतास से सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने एक महिला के साथ मारपीट की और बीच बचाव करने आई लड़की को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, रोहतास के विक्रमगंज इलाके के एक घर में अपराधियों ने दरवाजे को खुलवाया और घर में घुस गए। उस वक्त घर में मां और बेटी मौजूद थी।घर में घुसते ही अपराधी शांति देवी के साथ मारपीट करने लगे और जब महिला ने उनका विरोध किया तो, बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान मां को बचाने सामने आई बेटी को गोली लग गई। घायल लड़की को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित लड़की और उसकी मां के बयान पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मनोज ठाकुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे बदमाश मुकेश ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल घटना से स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।