बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
24-Jun-2023 06:01 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में बाप-बेटे के बीच हुए झगड़े को सुलझाने जाना एक सेना के रिटायर्ड जवान को महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बीच बचाव करने के दौरान अपने पिता से झगड़ा कर रहे युवक ने आर्मी जवान के ऊपर ईंट से जोरदार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर अकौना के वार्ड संख्या 26 की है।
मृतक पूर्व सैनिक की पहचान वार्ड संख्या 26 के रहने वाले 70 वर्षीय जगत प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जगत प्रसाद सिंह के पड़ोसी प्रमोद श्रीवास्तव का उनके बेटे सोनू कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों बाप-बेटे के बीच झगड़ा बढता देख पूर्व सैनिक झगड़ा सुलझाने के लिए पहुंच गए।
इसी दौरान प्रमोद के बेटे सोनू ने पूर्व सैनिक जगत सिंह के सिर पर ईंट से जोरदार वार कर दिया। जिसके बाद वे लहूलुहा होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।