ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार: युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को फेंका, बोरे में बंद डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

08-Aug-2024 11:55 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने बंद बोरे में रखे कार्टन से खून निकलता देखा। मौके पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को अपने कब्जे में ले लिया। 


घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास की है। पुलिस जब बोरे की जांच की तो उसके भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। जिस जगह डेड बॉडी मिली है, वहां से उत्तर बिहार के कई जिलों के लोग आते-जाते हैं। 


घटनास्थल पर कई गैरेज हैं जहां विभिन्न राज्यों के चालक और उपचालक रहते हैं अपनी गाड़ियों का मेंटेनेंस कराते हैं। इस तरह से युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरे में पैक कर किसने और क्यों फेंका हैं। पुलिस इन तमाम बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।