मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Apr-2023 08:34 PM
By Tahsin Ali
PURNIA: बिहार में एक युवक की सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी बखेड़ा खडा हो गया है. युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट लिख दिया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मामे की जांच शुरू कर दी है.
बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस की आईटी सेल ने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर जांच शुरू की है. कहा जा रहा है कि इस पोस्ट में पाकिस्तान समर्थक नारा लिखा गया था. इसके साथ ही ये दावा भी किया गया था कि हिंदुस्तान पाकिस्तान बन जाएगा. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी. कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.
फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक की पहचान पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालीगंज निवासी रोनी अहमद के रूप में हुई है. उसने फेसबुक पर लिखा- 'पाकिस्तान जिंदाबाद'. जब लोगों ने उसको पोस्ट पर आपत्ति जतायी तो उसने फिर लिखा कि हिंदुत्व भी पाकिस्तान बन जाएगा.
लोगों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूर्णिया मुफस्सिल थाने के थानेदार संतोष झा ने मीडिया को बताया कि पुलिस को लोगों से फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेश मिले हैं, जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस की आईटी सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश की जा रही है.
पुलिस ने युवक के फेसबुक प्रोफाइल की जांच की है. इसमें पाया गया है कि फेसबुक पर उसके 1084 फ्रेंड और 778 फॉलोअर हैं. फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक युवक रोनी अहमद पूर्णिया के जीसीसीएस इंटर कॉलेज रानीपात्रा का छात्र है. उसने बेलौरी, पूर्णिया के अंचित साह हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया था. हाल ही में इसी युवक ने यूपी में पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक अहमद के बारे में एक विवादित पोस्ट भी किया था.