ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बिहार में योगी मॉडल ! वैशाली में सिपाही को गोली मारने वाले अपराधियों...

बिहार में योगी मॉडल ! वैशाली में सिपाही को गोली मारने वाले अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

16-Oct-2023 03:48 PM

By Vikramjeet

VAISHALI : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने सिपाही को गोली मारकर हत्या कर डाली है। इसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस में काफी रोष कायम हो गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत अपराधियों को अरेस्ट कर थाने ले जाने लगी तभी अपराधी गाड़ी से छलांग लगाकर भागने की कोशिश करने लगे उसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में अपराधी का एनकाउंटर कर दिया गया।

 

दरअसल, वैशाली जिले में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने सिपाही पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गंभीर हालत में सिपाही अमिताभ कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सिपाही मुंगेर का जिले का रहने वाला था। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ लिया।  उसके बाद पुलिस के हवाले कर डाला। इसके बाद जब पुलिस टीम बदमाश को अपने साथ थाने ले जा रही थी तो ये अपराधी पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने लगे उसके बाद इनका  एनकाउंटर किया गया है।


बताया जा रहा है कि,  सराय इलाके में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रोका तो, गाड़ी रुकते ही एक बदमाश भागने लगा। जिसे बीएमपी के जवान अमिताभ कुमार ने दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाश ने पलटकर सिपाही पर एक के बाद एक 4 फायर कर दिए। गोली लगने से जख्मी सिपाही बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। जबकि गोली मारकर भाग रहे सिपाही को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। 


उधर सिपाही अमिताभ कुमार को गंभीर हालत में नजकीदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार एक अन्य बदमाश की तलाश तेज कर दी गई है। घटना उस वक्त घटी जब एएसआई संजय कुमार के साथ सिपाही अमिताभ कुमार गश्त कर रहे थे। इस दौरान कई और जवान भी मौजूद थे। उसके बाद  पुलिस ने इस मामले में शामिल 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया। पुलिस टीम ने महज 3 घंटे में ही अपराधियों को ढेर कर डाला।