Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी
19-Aug-2023 08:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है जहां रोड पर गाड़ी लगाने के विवाद में बदमाशों ने तीन लोगों को गोली मारी है। घटना में भतीजे की मौत हो गयी है जबकि बाप-बेटे बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर का है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तीनों की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर वार्ड 4 निवासी बैजू यादव, बैजू यादव के बेटे 32 वर्षीय संजीव यादव और भतीजा विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि माल ढोने वाले मैजिक वैन घर के पास रोड पर लगाने को लेकर विवाद हुआ था तभी बदमाशों ने चाचा-भतीजा और बेटे को गोली मार दी थी।
गोली लगने से बैजू यादव का भतीजे विकास की मौत हो गयी है जबकि खुद बैजू यादव और उनका बेटा संजीव बुरी तरह से घायल हो गया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुटी है। मृतक विकास कुमार बैजू यादव का भतीजा था जिसकी मौत हो गयी है। वही संजीव यादव का विकास चचेरा भाई था। गोली मारने वालों में चामो यादव, चामो यादव के बेटे अंकेश कुमार, रुपेश कुमार सहित सभी चारों बेटे शामिल हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।