ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में यह कैसा सुशासन ? JDU के पूर्व MLC को जान से मारने की धमकी, बदमाश ने स्पीड पोस्ट से भेजा लेटर

29-Aug-2024 07:54 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अब अपराधी और बदमाश तबके के लोग आम लोग तो दूर ख़ास यानी नेता-विधायक और मंत्री तक को भी अपनी गिरफ़्त में लेने से परहेज नहीं कर रहे हैं। बल्कि खुलेआम नेताओं को धमकी दी जा रही है। इन सभी बातों को देखने के बाद यही आभास हो रहा है कि या तो सूबे में कानून व्यवस्था एकदम से लचर हो गई है या फिर इसके पीछे कोई और बात है ? ऐसे में अब एक ताजा मामला जदयू नेता से जुड़ा हुआ है जिन्हें अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र रॉकी यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। इन्हें धमकी भरा एक पत्र घर के दरवाजे पर पड़ा मिला जिसमें काम न करवाने पर जान से मारने की बातें कही गई थी। अब इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गयी है। जिसके बाद पुलिस प्रसाशन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि, जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी भरा लेटर 26 अगस्त को स्पीड पोस्ट के जरिए उनके घर पर पंहुचा था। जिसमें जान से मारने की बात कही गयी थी। यह लिफाफा पटना के साकेतपुरी कॉलोनी से किसी सुशील कुमार के नाम से आया था। इससे अधिक जानकारी इस पत्र में नहीं दिया गया था। 


उधर, धमकी मिलने के बाद पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने रामपुर थाना में मामला दर्ज कर कराया है। इसके बाद गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का घर रामपुर थाना के एपी कॉलोनी में है। हालांकि, इस वक्त मनोरमा देवी गया में नहीं है। उनके तरफ से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी हासिल की गई है।