Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
24-Feb-2022 09:55 PM
GOPALGANJ: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वॉट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ गयी की मामला पथराव और फायरिंग तक जा पहुंची। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पथराव, मारपीट और फायरिंग से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद पूरे इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज डाला था। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। मैसेज वायरल होने के बाद बलिवन सागर बाजार में दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान पथराव भी शुरू हो गया। वही कुछ लोग फायरिंग भी करने लगे।
हंगामे के दौरान बलिवन सागर पंचायत के उप सरपंच की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस मारपीट में चंदन कुमार, अंकज कुमार और श्याम बाबू बुरी तरह घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं।