ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार में वोटिंग से पहले शराब की बड़ी खेप जब्त, लोकसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी

14-Apr-2024 11:35 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है। पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान होगा। मुंगेर संसदीय सीट पर चौथे चरण में वोटिंग होनी है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले मुंगेर में शराब की एक बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव में इस शराब को खपाने की साजिश थी।


दरअसल, मुंगेर उत्पाद थाना पुलिस और नया रामनगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एनएच- 80 पर एक पिकअप वैन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वैन में बने खुफिया चैंबर से 44 कार्टन विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है। 44 कार्टन में 396 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने जब्त की है। इस दौरान पिकअप वैन का चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।


बताया जा रहा है मद्य निषेध विभाग, पटना ने मुंगेर मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त को सूचना दी थी कि भारी मात्रा में शराब लेकर पिकअप वाहन बरियारपुर से निकला है। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त विकेश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना पुलिस ने तैलिया तालाब के पास वाहनो की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि चुनाव को लेकर नया रामनगर थाना पुलिस एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया है।


जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम नया रामनगर थाना पुलिस और उक्त वाहन की जांच की तो शराब की बड़ खेप बरामद की गई। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पिकअप वैन के मालिक और ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के लिए शराब की खेप मंगाई गई थी हालांकि इससे पहले ही उत्पाद पुलिस ने खेप को जब्त कर लिया।

रिपोर्ट-- मो. इम्तियाज खान