ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे कुशवाहा, 28 फरवरी से होगी शुरुआत

विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे कुशवाहा, 28 फरवरी से होगी शुरुआत

22-Feb-2023 04:04 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी से यात्रा पर निकलने वाले हैं। चंपारण के भीतिहारवा से बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा और दूसरा चरण 15 मार्च से 20 मार्च तक होगा।  


विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरुआत 28 फरवरी को भितिहरवा के गांधी आश्रम से होगीं। जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा सीवान, छपरा, मधुबनी, अररिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद और अरवल के लिए रवाना होंगे। दो चरणों में होनी वाली इस यात्रा की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि इस यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर हम बिहार को बचाने की बात करेंगे। 


उन्होंने कहा कि कल जिस तरीक़े से किसान समागम में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो घंटे इंतज़ार कराया इससे साफ़ पता चलता हैं की डील हो गईं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं। राजद के विधायक भी अब बोल रहें हैं की तेजस्वी फगुआ के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। जदयू अपना अस्तित्व खो चुका है। ललन सिंह क्यों चुप हैं अब इस पर क्यों नहीं बोलते? तेजस्वी यादव का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि सीएम बनने की उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह सीखा बुद्धि का खेल है।