Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
20-Feb-2023 11:35 AM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी अब अपने वोट बैंक में इजाफा करने को लेकर लगातार नई- नई योजना बनाते रहती है। इसी के तहत अब वीआईपी ने यह तय किया है कि, ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर गांव की तरफ अपना रुख करेगी। इसका आगाज समस्तीपुर जिले से कर दिया गया है।
दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि, विकासशील इंसान पार्टी ने बेहद ही कम समय में राज्य की राजनीति में अपना एक अहम स्थान बनाया है। वीआईपी राज्य में एक अहम विकल्प बनकर लोगों के सामने उमरी है। अब हमारी पार्टी वैसे लोगों की समस्याओं को सुनेगी और समझेगी जिन्हें वर्तमान सरकार तबज्जों नहीं दे रही है। अब उनलोगों की उम्मीद की किरण वीआईपी बनेगी।
देव ज्योति ने कहा कि, हमारी पार्टी समाज में ऐसे लोग जो हाशिए पर हैं उसके मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वो लोग उम्मीद भरी निगाहों से विकासशील इंसान पार्टी की तरफ देख रहे हैं। पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मंत्री मुकेश साहनी खुद ऐसे लोगों के बीच जाकर उनके दुख दर्द को बांट रहे हैं और उनका समाधान भी निकाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी लोगों के प्रति बढ़ जाती है।
देव ज्योति ने यह भी कहा कि, हालांकि एक राजनीतिक दल के लिए यह समय बहुत कम होता है लेकिन जिस तरीके से राज्य के उन लोगों ने वीआईपी पर विश्वास किया है, वह पार्टी के लिए अहम है। वीआईपी पर आम जनता का ही विश्वास था कि गत विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को इतनी अच्छी सफलता मिली। इन सब चीजों से सीख ले कर विकासशील इंसान पार्टी राज्य की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम बनाने की कोशिश में है।
देव ज्योति ने यह भी बताया कि राजनीतिक स्तर पर पूरे राज्य के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी वीआईपी पार्टी का अपना संगठन है। अब वीआईपी ग्रामीण से लेकर बूथ स्तर तक अपने आप को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। जिसका आगाज हो गया है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता कड़ी मेहनत और लगन से पार्टी सुप्रीम मुकेश साहनी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वीआईपी राज्य की राजनीति में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी ।