ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘बिहार के विकास के विरोधी हैं प्रधानमंत्री मोदी’ : दरभंगा में बीजेपी पर...

‘बिहार के विकास के विरोधी हैं प्रधानमंत्री मोदी’ : दरभंगा में बीजेपी पर जमकर बरसे मुकेश सहनी

05-May-2024 03:17 PM

By First Bihar

DARBHANGA : विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में घूम रहे हैं लेकिन मणिपुर जाने की उन्हें फुर्सत नहीं मिल रही है। उन्होंने पूछा कि क्या मणिपुर हमारे देश का हिस्सा नहीं है? मणिपुर में जब से हिसा शुरू हुई है, उसके बाद पीएम ने देश-दुनिया घूम लिये लेकिन वहां नहीं गए। यह प्रधानमंत्री का डबल स्टैंडर्ड है। उनको जहां जनता का विरोध फेस करना पड़ता है, वहां वह नहीं जाते।


उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे है लेकिन आज तक प्रेस कांफ्रेंस नही किया। उन्हें पत्रकारों के सवालों का जवाब देना चाहिए। वह वर्ष 2014 में 32 तथा 2019 में 39 सीट जीतने के बाद क्या बिहार में एक रोज भी रात्रि विश्राम किए हैं। कभी भी उन्होंने बिहार के विकास, यहां फैक्ट्री लगाने, बेरोजगारी दूर करने जैसी समस्याओं पर बात तक नही की है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात जाते हैं तो वहां पांच-पांच दिन रात्रि विश्राम करते हैं। क्योंकि वह आपका अपना प्रदेश है। 


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार को अपना प्रदेश नहीं मानना इसलिए नहीं चाहते कि बिहार की उससे तरक्की हो जाएगी। अगर बिहार की तरक्की हो गई तो यहां का मजदूर काम करने गुजरात नहीं जाएगा। इसलिए वह बिहार का विकास नहीं होने देना चाहते हैं। सिर्फ बिहार के लोगों को ईडी सीबीआई की नोटिस देकर परेशान करना  चाहते हैं। इसका भी अंत होगा, सबका अंत होता है। देश की जनता देख रही है। मोदी खुद को भगवान मान रहे हैं लेकिन देश के लोग इस बार सही निर्णय लेंगे और 4 जून के बाद परिवर्तन आकर रहेगा।