Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Apr-2022 04:54 PM
BHAGALPUR: शराबबंदी वाले सुशासन की एक औऱ नंगी हकीकत सामने आयी है। भागलपुर में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में युवक कह रहा है-4 महीने पहले जिस जहरीली शराब से मौत हुई थी, वह मैंने ही बेची थी। थाना-पुलिस मेरा क्या बिगाड़ लेगा। भागलपुर एसपी मेरे पॉकेट में रहते हैं तो थाने में नोटों का बंडल जाता है। मैं तो रोज थाने के सामने छोला-भटूरा खाने जाता हूं।
बता दें कि चार महीने पहले बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब कांड हुआ था. भागलपुर में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की जान चली गयी थी. मृतकों के परिजन कह रहे थे कि मरने वाले सभी लोगों ने शराब पी थी लेकिन प्रशासन ने शराब से मौत होने की बात को ही खारिज कर दिया था. जिला प्रशासन की रिपोर्ट में उन सभी की मौत बीमारी से होने की बात कही गयी थी. अब हकीकत बताने वाला वीडियो सामने आया है।
हां, मैंने बेची थी जहरीली शराब
जहरीली शराब कांड के चार महीने बाद एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक युवक ने शराब के खेल को खोला है. वह वीडियो में खुद को भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चंडी प्रसाद लेन का रहने वाला बता रहा है. युवक कह रहा है कि उसका नाम भरत कुमार और अपने पिता सुरेश राम के साथ रहता है।
वीडियो में भरत कह रहा है कि भागलपुर में जो जहरीली शराब से मौत हुई थी उसमें उसने ही शराब बेची थी. वह कह रहा है-हां...मैंने ही वह शराब सप्लाई की थी. पुलिस-प्रशासन मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाया. मैं तो मुजाहिदपुर थाने के सामने रोज छोला-भटूरा खाने जाता हूं. पुलिस मुझ पर हाथ डालने की कोशिश नहीं कर सकती. भरत का वीडियो बनाने वाला शख्स पूछता है कि क्या उसे पुलिस का डर नहीं है. उसके बाद वह साफ साफ कहता है कि थाना से लेकर उपर तक सभी को मोटी रकम दी जाती है।
एसएसपी बोले-मुझे पता नहीं
युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया ने भागलपुर के SSP बाबुराम से बात की. एसएसपी ने कहा- मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी. लेकिन सवाल ये उठता है कि पुलिस कार्रवाई कैसे करेगी. पुलिस तो जहरीली शराब से मौत को बीमारी से मौत करार दे चुकी है. चार महीने पहले जब जहरीली शराब से मौत हुई थी. उसके बाद सारे मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यानि सारे सबूत खत्म. पुलिस ने सिर्फ दो मृतकों का बेसरा रिजर्व किया. ताकि बेसरा जांच से उनकी मौत का कारण पता चल सके. लेकिन अब तक बेसरा की जांच और उसकी रिपोर्ट नहीं आ पायी है।
पुलिस का कोई डर नहीं, एसपी मेरे पॉकेट में...वायरल वीडियो में लड़के ने कबूला, ‘हां मैंने ही बेची थी जहरीली शराब’@bihar_police @officecmbihar @Rjd_Bhagalpur @darbhanga_rjd @darbhanga_dm @DMbhagalpur @RJDforIndia @RJD_BiharState @INCBihar @LJP4India @CPIMLBIHAR #Bihar pic.twitter.com/QhbSAlYbKt
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 24, 2022