ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक, खेत में काम करने के दौरान हादसा

17-Sep-2023 06:17 PM

By First Bihar

ROHTAS/ BETTIAH: बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गयी है। सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वही बेतिया में भी एक किसान की मौत हो गयी है। वे उस वक्त खेत में काम कर रहे थे। जबकि औरंगाबाद में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की एक साथ मौत हो गयी है। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में आज देर शाम ठनका गिरने से यह हादसा हुआ। 


मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी भगवान राम के रूप में हुई है। वहीं सुरेश साह भी इस दौरान बुरी तरह से झुलस गये। घायलावस्था में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


वही बेतिया में भी वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र के शिवराजपुर के बंगला सरेह में रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। किसान की पहचान शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी राजवंशी बैठा पच्चपन वर्ष के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। मुखिया लालबाबू मिश्रा ने बताया कि रविवार की दोपहर शिवराजपुर सरेह में किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा चलने लगी और बिजली चमकने लगी। इस दौरान अचानक किसान के ऊपर ठनका गिर गया। जिससे किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।