ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में आसमान से बरसी मौत: वज्रपात से 24 घंटा के भीतर 25...

बिहार में आसमान से बरसी मौत: वज्रपात से 24 घंटा के भीतर 25 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने जताया दुख; मुआवजे का एलान

12-Jul-2024 07:04 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के करीब सभी जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। बारिश के कारण एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश के साथ आसमान से मौत भी बरस रही है। वज्रपात की चपेट में आने से 24 घंटा के भीतर 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग झुलसे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को लेकर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।


बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मधुबनी में 5, औरंगाबाद में 4, सुपौल में 3, नालंदा में 3, पटना में 2, लखीसराय में 2, जमुई में 1, सासाराम, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्णिया और समस्तीपुर में 1-1 लोग की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित रहने की अपील करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।