ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बिहार में उप चुनाव वाली दो सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पाए...

बिहार में उप चुनाव वाली दो सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पाए स्थानीय BJP नेता, अब केंद्रीय नेतृत्व करेगा एलान

09-Oct-2022 07:58 AM

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है. मोकामा विधानसभा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अंदरूनी तैयारी में जुटी हुई है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है. शनिवार की देर शाम प्रदेश कार्यालय में बीजेपी नेताओं की बैठक हुई लेकिन इसमें किसी नाम पर अंतिम तौर पर सहमति नहीं बन पाई. आखिरकार बीजेपी कोर ग्रुप में यह तय किया कि प्रदेश नेतृत्व की तरफ से 3 नामों का पैनल सेलेक्ट कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल को अधिकृत भी कर दिया गया.



बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व आज प्रदेश चुनाव समिति स्क्रीनिंग के बाद दोनों सीटों के लिए जून उम्मीदवारों का नाम सेलेक्ट किया गया है. उसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेज देंगे केंद्रीय चुनाव समिति ही इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी. भारतीय जनता पार्टी में पहले भी ऐसा ही होता रहा है. इसके पहले शनिवार की देर शाम जब प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के नेताओं की बैठक हुई तो इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के अलावे नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, सुशील कुमार मोदी, भिखूभाई दलसानिया, विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, तार किशोर प्रसाद, नंदकिशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, जनक राम, नवल किशोर यादव और अन्य नेता शामिल हुए इन दोनों सीटों के लिए बीजेपी ने अपने चुनाव विधानसभा प्रभारियों की घोषणा भी कर दी है. बीजेपी की तरफ से गोपालगंज सीट पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को जिम्मेदारी दी गई है. जबकि मोकामा विधानसभा सीट के लिए पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.



गोपालगंज विधानसभा सीट बीजेपी की सेटिंग्स रही है. पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर चुनाव हो रहा है और बीजेपी के लिए यहां उम्मीदवार का नाम तय करना कोई बहुत बड़ी चुनौती भी नहीं लेकिन मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय करना बीजेपी के लिए रणनीतिक तौर पर एक बड़ी चुनौती होगी. मुकाबला सीधे अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से होना है. हालांकि अब तक आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवार के तौर पर नीलम देवी के नाम की घोषणा नहीं की है. लेकिन हर हाल में नीलम देवी चुनावी मैदान में होंगी. अनंत सिंह सेक्टर मोकामा विधानसभा उपचुनाव में सबसे बड़ा इलेक्शन पॉइंट होगा. इस लिहाज से बीजेपी यहां एक ऐसा उम्मीदवार देना चाहती है जो अनंत सिंह को टक्कर दे पाए.