BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
20-Dec-2023 02:42 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद स्थित कुशांभी जिला निवासी राकेश पासी के 18 वर्षीय बेटे लवलीन कुमार के रूप में हुई है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने मजदूर के सीने में गोली मारी है। घटना के चश्मदीद ने बताया कि वह लवलीन के साथ मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव में ईंट भट्ठा चिमनी पर काम कर रहा था तभी इसी बीच बाइक पर सवार दो लोग आए और उन्हें अपने पास आने को कहा। जिसके बाद लवलीन उनके पास गया और पूछा कि क्या बात है? इस सवाल का तो जवाब नहीं मिली लेकिन सवाल के जवाब में गोली जरूर मिली। बाइक सवार बदमाशों ने लवलीन के सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने के बाद लवलीन वही गिर गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल पहुंचे लोग इस घटना से काफी आक्रोशित थे। एक सूर में इन लोगों ने पुलिस और ईंट भट्ठा मालिक पर आरोप लगाया कि हत्या होने के बाद भी चिमनी मालिक का रवैय्या हैरान करने वाला था। मजदूर दूसरे प्रदेश से आते हैं लेकिन यहां किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं मिलती है। जिसके कारण अपराधी उनके साथ बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। ईंट भट्ठा मालिक की भी लापरवाही भी साफ नजर आती है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि मजदूर की हत्या हुई है जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि इस हत्याकांड के पीछे क्या कारण है और किसका हाथ है?