Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
09-Jan-2024 07:39 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी। पति-पत्नी सहित 2 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या की गयी है। प्रेम प्रसंग में शादी करने की सजा दंपती को दी गयी। शादी से गुस्साए लड़की के परिजनों ने बेटी-दामाद और दो साल की नतिनी को मौत के घात उतार दिया।
घटना भागलपुर के नवगछिया की है जहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में प्रेम-प्रसंग में शादी से नाराज लड़की के घरवालों ने पति-पत्नी सहित दो साल की बच्ची को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार और उसकी पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है वही उनकी दो साल की बच्ची रौशनी कुमारी को भी दरिंदों ने नहीं बख्शा।
ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को अंजाम देने के बाद चांदनी के घरवाले मौके से फरार हो गये है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके के लोग हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में 40 साल के चंदन ने 25 साल की चांदनी से शादी की थी। 2021 में दोनों ने घर वालों के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। लड़की के घरवालों को यह मंजूर नहीं था। लड़की के पिता इसे लेकर अपनी बेटी और दामाद से नाराज चल रहे थे। मंगलवार की शाम साढ़े बजे के करीब बेटी और दामाद को देख लड़की का पिता गुस्सा हो गये और लोहे के रॉड से पिटाई करने लगे। पिटाई होता देख लड़की का भाई भी वहां आ गया और बंदूक निकालकर बहन, बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी।
कंस मामा ने अपनी 2 साल की भगीनी को भी मौत के घात उतार दिया। उसे भी गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसा करते लड़की के भाई का सीना भी नहीं पसीजा। घटना को अंजाम देने के बाद बाप-बेटा और लड़की का पूरा परिवार घर से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। नवगछिया एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए टीम का भी गठन किया गया है जो घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच करेंगे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।


