ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार से बड़ी खबर: DMU ट्रेन में लगी भीषण आग, रेल यात्रियों में...

बिहार से बड़ी खबर: DMU ट्रेन में लगी भीषण आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

15-Sep-2024 01:18 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से निकलकर सामने आ रही है, जहां डीएमयू ट्रेन में आग लग गई है। आग लगने के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई है। तेघरिया रेल फाटक के पास यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, डीएमयू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे की टीम पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।


डीएमयू ट्रेन किशनगंज से सिल्लीगुड़ी जा रही थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।