ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / बिहार में ट्रेन के इंजन के बाद अब ट्रैक की चोरी, रेल पुलिस...

बिहार में ट्रेन के इंजन के बाद अब ट्रैक की चोरी, रेल पुलिस को नहीं लगी भनक

22-Mar-2023 01:17 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : 'कभी आइए न हमरे बिहार में यहां ट्रेन की इंजन तो दूर पटरी तक बेच दिए जाते हैं बाजार में'। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अब कुछ एक मामला बिहार की राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां कुछ लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से ट्रैक की चोरी की जा रही थी और रेल पुलिस को भनक नहीं लग रही थी।आखिरकार जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिहार पुलिस को दर्ज कार्रवाई तो पुलिस एक्शन में आयी और पटरी को बरामद किया। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी के तीन ट्रेक्टर रेलवे पटरी को पुलिस ने बरामद किया है। ये सभी पटरी को पिछले कई दिनों से चोरी कर दीदारगंज थाना क्षेत्र के nh 30 स्थित सिक्स लेन के पास एक खेत में जमा किया जा रहा था।  इसके बाद भी रेल पुलिस को इस बात की कोई भी भनक नहीं लग रही थी कि रेल संपत्ति की चोरी हो रही है। 


बताया जा रहा है कि, दीदारगंज थाना क्षेत्र के nh 30 के पास के एक खेत में तीन ट्रैक्टर के सहारे रेलवे लाइन की पटरी को लेकर जाकर जमा किया जा रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी और उनके द्वारा इस मामले की शिकायत दीदारगंज थाना में की गई। जिसके बाद दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अब जांच - पड़ताल की तो यह मामला सच निकला। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर दिदारगंज थाना के सब इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि, ग्रामीणों के माध्यम से हमें यह सूचना मिली कि खेत के पगडंडियों के सहारे तीन ट्रैक्टरों केजरिए  रेलवे पटरियों को ले जाया जा रहा है। इसके  सूचना पर पुलिस पहुंची जिसके बाद उन सारी पटरियों को जब्त  कर थाने ले जाया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि ये पटरियां बैध है या फिर अबैध है इसकी जाँच उपरांत ही पता चल पाएगा।फिलहाल जीआरपी को इसकी सूचना दी जा चूंकि है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बरौनी में  सुरंग खोदकर रेल इंजन की चोरी की ख़बर लगातार सुर्खियों में रही। कई ख़बरों में दावा किया गया है कि चोरों ने सुरंग खोदकर इंजन को ही गायब कर दिया। उसके बाद इस इंजन को कबाड़ के रूप में बेचे जाने का दावा भी ख़बरों में किया गया। चोरी की यह घटना रेलवे के जिस इलाक़े में हुई है वह पूर्व-मध्य रेलवे यानी ईसीआर के अंतर्गत आता है और वतर्मान में जहां चोरी हुई है वो भी ईसीआर का ही इलाका है।