BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
17-May-2022 10:22 AM
MUZAFFARPUR : बिहार में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ट्रैफिक जवान का है जो घुस ले रहा है. जवान ने एक कार सवार को रोककर धौंस दिखाते हुए रुपए की मांग की. यही नहीं वसूली करने वाले जवान ने सिस्टम में आने की बात कही. इसके बाद कार में मौजूद एक दूसरे व्यक्ति ने इसकी वीडियो बना ली. और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई.
बता दें घूस वसूलने का यह वीडियो मुजफ्फरपुर के ट्रैफिक के जवान का है. ट्रैफिक जवान वो मुंह में माचिस की तीली फंसाकर घूस मांग रहा है. साथ ही कभी धमकी देता तो कभी कार ड्राइवर को समझाता कि चालान हो जाएगा. दूसरी तरफ कार वाला 100 रुपए दे रहा था और ट्रैफिक पुलिस वाला 200 लेने पर अड़ा था. और तो और वसूली करने वाले जवान ने सिस्टम में आने की बात कही. इसके बाद कार में मौजूद एक दूसरे शख्स ने इसकी वीडियो बना ली.
वीडियो में सिपाही लगातार पैसे बढ़ाने की मांग कर रहा था. वह कह रहा है कि साहब को बुलाऊं क्या, नहीं तो दो सौ रुपए दे दो. कार वाला कहता है कि छुट्टे नहीं है. इस पर वह कहता है कि मैं छुट्टे करके दो सौ रुपए काटकर पैसे लौटा दूंगा.