8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी
17-Mar-2024 01:57 PM
By First Bihar
PATNA : बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तीसरी चरण की परीक्षा में पेपर लीक होने की बात कही जा रही थी। इस मामले में ईओयू ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। ईओयू की जांच में खुलासा हुआ है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है और एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसके साथ ही इस मामले में 300 लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं, अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। तेजस्वी ने कहा है कि- बिहार में तो गजबे हो गया है ?
तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार में तो गजबे हो गया एडमिट कार्ड लेकर लोग जाते हैं और उसके पीछे आंसर लिख दिया जाता है। यहां तो किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है किसी को ही सरकार बदलने के बाद हो क्या रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि - आप खुद बताओ 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? किसी को कहते हैं असल माफिया राज। अद्भुत है सरकार बदलते ही भाजपा जैसे ही सरकार में आई एडमिट कार्ड के पीछे आंसर लिखा जा रहा है। देश में ऐसा अद्भुत कहीं नहीं हुआ है।
इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते थे लेकिन हकीकत में हो क्या रहा है। 70 दिनों के अंदर 2 लाख से अधिक लोगों को हम लोगों ने नियुक्ति पत्र बांटा था। जब हम सत्ता में थे एक भी पेपर लिखा हुआ था तो बता दो इनके सत्ता में आते ही पेपर लीक होना शुरू हो गया। उनकी जहां-जहां सरकार है वहां-वहां पेपर लीक हो रहे हैं। बिहार में तो गजबे हो गया एडमिट कार्ड लेकर लोग जाते हैं और उसके पीछे आंसर लिख दिया जाता है।