ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

बिहार में तीसरा उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग, कैबिनेट विस्तार से पहले इस नेता ने मांगा अपना हक

बिहार में तीसरा उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग, कैबिनेट विस्तार से पहले इस नेता ने मांगा अपना हक

02-Feb-2021 07:48 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA:  बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कैबिनेट के विस्तार से पूर्व बिहार में अब तीसरे उपमुख्यमंत्री की मांग की जाने लगी है। यह मांग कोई और नहीं बल्कि जाले विधानसभा के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता ऋषि मिश्र ने की है। ऋषि मिश्र भारत के पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र के पौत्र हैं। ललित नारायण मिश्र की 99वीं जयंती के मौके पर उन्होंने यह मांग रखी। ऋषि मिश्र का कहना था कि पिछले 20 सालों से मिथिलांचल के ब्राह्मणों ने ही मिथिला में BJP को जिताने का काम किया है। इस बार भी NDA गठबंधन को मिथिला में बड़ी जीत हासिल होने का एकमात्र कारण यहां के ब्राह्मण ही हैं। इसलिए यहां के ब्राह्मण को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग ऋषि मिश्र ने सरकार से की है।


चुनाव में मैथिल ब्राह्मण की भूमिका महत्वपूर्ण

कांग्रेस नेता ऋषि मिश्र ने बताया कि मिथिलांचल के वोट से ही बिहार में NDA की सरकार बनीं है। जिसमें मिथिलांचल के मैथिल ब्राह्मण की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों ने आंख बंद कर अपना बहुमुल्य वोट BJP को दिया था। हम यह मांग करते हैं कि मिथिलांचल के विकास के लिए एक मैथिल ब्राह्मण को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए जिससे मिथिलांचल का विकास किया जा सके। ऋषि मिश्रा ने यह भी कहा कि जब बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बन सकते है तो तीसरा उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? 


ललित नारायण मिश्र की जयंती समारोह

भारत के पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 99वीं जयंती के मौके पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पौत्र कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, भतीजा और BJP के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा समेत विवि के कुलपति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद बिहार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी ललित बाबू की जयंती मनाई गई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। नीतीश मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी 2022 को मिथिला विश्वविधालय का 50वीं वर्षगांठ है और उसी दिन ललित बाबू की 100 वीं जयंती भी है जो पूरी तरह ऐतिहासिक होगा।