राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
05-Mar-2021 01:16 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भूमि विवाद में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव की है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव कायम है. पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है. मृतक ठेकेदार की पहचान मीकू सिंह के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुंडा गांव में ठेकेदार के हिस्से की चार कट्ठा जमीन को लेकर अपने ही पटिदार के साथ विवाद चल रहा था. जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के अजय सिंह के परिवार के लोग दबाव बना रहे थे. उन लोगों ने खेती करने के लिए एक पट्टेदार को जमीन दी तो उसे धमकी दी जिसके बाद शुक्रवार की सुबह वे लोग खेत पर पहुंचे. तभी वहां संतोष सिंह और सुजीत सिंह पहुंच गए और मीकू सिंह को गोली मार दी.
आनन फानन में मीकू सिंह के परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले से ही उनलोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.