मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Jun-2023 08:22 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में पुलिस थाने से स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हो गयी. जब थाना ही महफूज नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा. थाने में लगी गाड़ी की चोरी होने के बाद पुलिस लकीर पीट रही है. दिलचस्प बात ये भी है कि पुलिस ने इस गाड़ी को शराब ले जाते पकड़ा था. शराब माफिया पहले ही भाग गये थे, अब गाड़ी भी गायब हो गयी.
वाकया सिवान जिले का है. सिवान के मुफस्सिल थाने में लगी स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हो गयी है. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात चोरों ने थाने में ही हाथ साफ कर दिया. चोरी हुई स्कॉर्पियो शराब माफिया की थी. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने इसे 4 दिन पहले जब्त किया था. पुलिस को खबर मिली थी कि शराब माफिया स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब लेकर आ रहे हैं. पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.
सिवान की मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया था. उसमें 27 कार्टन देसी शराब पाई गयी थी. पुलिस गाड़ी को अपने साथ लेकर थाने चली आयी. गाड़ी से शराब उतार कर उसे मालखाने में रख दिया गया. शराब तो मालखाने में पड़ा है लेकिन गाड़ी थाने से गायब हो गई है.
शुक्रवार को ये खबर फैलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. पुलिस की फजीहत होते देख एसपी ने थाने में ड्यूटी पर तैनात जमादार को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन थानेदार को सिर्फ शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. दिलचस्प बात ये भी है कि पुलिस को ये नहीं पता कि स्कॉर्पियो किस वक्त चोरी की गयी. लेकिन रात की ड्यूटी में तैनात पुलिस जमादार को सस्पेंड किया गया. थाने के प्रभारी को सिर्फ शो कॉज नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया.
सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मीडिया को जानकारी दी है कि चोरी के समय थाने में एएसआई (जमादार) महेंद्र यादव ड्यूटी में तैनात थे उन्हें निलंबित कर दिया गया है. वहीं, थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया है. एसपी ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा था. ऐसा लग रहा है कि गाड़ी के मालिक या ड्राइवर ने इसे गायब कराया है. गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया जाएगा.