Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Nov-2023 01:33 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शनिवार को एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दवा कारोबारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना कोइलवर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक की है।
मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के ही फरहंगपुर निवासी विजय सिंह के 40 वर्षीय बेटे टुन्नू सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों ने दवा कारोबारी टुन्नू सिंह का शव सड़क कि किनारे पड़ा देखा। कारोबारी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मृतक कारोबारी के परिजनों को दिए जाने के बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ नासरीगंज-सकड्डी पथ के चांदी चौक को जाम कर दिया और टायर जलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर नारे लगाए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई है। मृतक के परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। घटना चांदी थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल के कैंपस में घटी है। ऐसे में कारोबारी के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।