पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Oct-2023 05:45 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग अलग हिस्सों से सड़क हादसे में मौत की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां सड़क पार करने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिम पुल के पास की है।
मृतक की पहचान कछवा गांव निवासी मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो. अंसारी गुरुवार को किसी काम से बाहर निकला था। वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के बाद फरार हुए ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।