ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग घायल; गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

01-Nov-2023 06:09 PM

By First Bihar

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र स्थित शिल्हौरी की है।


मृतक महिला की पहचान पकहां निवासी मंशी राम की पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रभावती देवी अमनौर के रसूलपुर से अपनी 10 वर्षीय पोती रिया कुमारी और अपने संबंधी विनय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पकहां लौट रही थी, तभी शिल्हौरी ब्रह्मस्थान से आगे स्थित पुल के के पास मढ़ौरा-छपरा मुख्य पथ पर अनियंत्रित दमकल की गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया‌। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और और हंगामा करने लगे। हंगामें की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नरेश पासवान और अन्य लोगों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।