ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज

Home / news / बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार दुकान में घुसा, कार के...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार दुकान में घुसा, कार के उड़े परखच्चे; आधादर्जन लोग घायल

13-Jun-2023 03:36 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर बिहार के मुज़फ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. पटना मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को पार कर एक दुकान में जा घुसा. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया.


यह हादसा जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के दरियापुर कफेन में रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को पार कर एक दुकान में जा घुसा. इस हादसे के बाद  आसपास के लोग दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पांच लोग पटना से मुज़फ़्फ़रपुर की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई एक दुकान में जा घुसी जिससे कार सवार पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए वही दुकान में बैठा एक कर्मी भी चोटिल हो गया.


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. पूरे मामले में पूछे जाने पर तुर्की थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि एक अनियंत्रित कार कफेन में एक दुकान में जा घुसी है जिससे कार सवार पांच लोग घायल हुए है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वही एक दुकान का स्टाफ को हल्की चोटिल हुआ है.