ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार में तेज हवा-बारिश का अलर्ट: राजधानी में बूंदाबांदी, 2 मई तक ऐसे ही रहेगा मौसम

बिहार में तेज हवा-बारिश का अलर्ट: राजधानी में बूंदाबांदी, 2 मई तक ऐसे ही रहेगा मौसम

30-Apr-2023 08:19 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में रविवार का मौसम का मियाज फिर बदल गया है। बिहार के कई जिलों में सुबह बारिश हुई है जबकि पटना के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।


दरअसल, मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तेज हवा और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ-साथ कुछ ही समय बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोन पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाके में बना हुआ है इसका प्रभाव राज्य के ऊपर पड़ रहा है। इसकी वजह से तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। इससे दिन का तापमान 31 से 32 और रात का 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


इसके साथ ही मौसम विभाग में 30 अप्रैल से 2 मई तक बिहार के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भागलपुर समेत अन्य जिले शामिल है।


इधर मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।