ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार में नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप, नशा खिलाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत

10-Sep-2023 07:58 PM

By First Bihar

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही लड़कों ने हैवानियत की है। शनिवार को पीड़ित लड़की गांव के ही शिव मंदिर गई थी और वहां से लापता हो गई थी। रविवार को कुरसेला स्टेशन परिसर से उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। गैंगरेप से पहले बदमाशों ने लड़की को नशीला पदार्श खिलाया था।


बताया जा रहा है कि शनिवार को पीड़ित किशोरी कुरसेला स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उसे लस्सी पीने के लिए दिया। लस्सी पीने के बाद नाबालिग लड़की बेहोश हो गई। लड़की के बेहोश होने के बाद दो और लड़के मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां तीनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे कुरसेला स्टेशन के परिसर में छोड़कर फरार हो गए।


रविवार की सुबह रेल पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया। लड़की के मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन कुरसेला स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता की मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पीड़िता के मुताबिक गांव के ही जीवित कुमार ने अपने दो साथियों संजीव कुमार और एक अन्य लड़के के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम दिया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।