ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

बिहार के टीचरों की होगी बंपर बहाली, तीन लाखों से अधिक पदों पर होगी जॉइनिंग

बिहार के टीचरों  की होगी बंपर बहाली, तीन लाखों से अधिक पदों पर होगी जॉइनिंग

14-Mar-2023 07:51 AM

By First Bihar

PATNA  : बिहार में बीते कल शिक्षा मंत्री के तरफ से विभाग का बजट भाषण में बड़ा ऐलान किया गया है। अब शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2023- 24 में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया। शिक्षा मंत्री ने इस बात का ऐलान विधानसभा में कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने यह शिक्षक नियोजन करने को लेकर ऐलान कर दिया है। 


दरअसल, राज्य सरकार को शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों में 80 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके साथ ही साथ 9500 शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली करने के लिए तैयार हो चुकी है। काफी दिनों से राज्य में चल रहे शिक्षा विभाग और शिक्षक अभ्यर्थी के विवाद के बाद बिहार सरकार के कैबिनेट ने इस नियुक्ति प्रक्रिया के लिए हरी झंडी दिखा दी ह। जल्द ही इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से राज्य में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब 1 लाख 30 हजार शिक्षकों की बहाली करने वाली है। 


मालूम हो कि,राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 40 हजार 506 प्रधान शिक्षकों की बहाली करने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब 6 हजार हेडमास्टर की बहाली करने जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों में कंप्यूटर की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुल 7306 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली करने जा रही है। 


इधर, सरकार की ओर से उर्दू, फारसी जैसे विषयों के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति टीईटी- एसटीईटी के माध्यम से ली जाने की बात कही गई है। इससे पहले भी शिक्षा मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर ने पहले ही बताया था कि हमलोग बहुत जल्द शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में काफी बदलाव करने में जुटे हैं। इसी कारण सरकार को सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया में इतनी देर हुई। इसके बाद अब यह एलान विधानसभा में उनके तरफ से किया गया है।