जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
16-Jul-2024 06:52 AM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की नई नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही इस पर सरकार की मुहर लग जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से बनाई गई इस प्रस्तावित नीति में जहां गंभीर रोग से पीड़ित, दिव्यांग और दंपति शिक्षकों को राहत दी जाएगी तो वहीं 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुष शिक्षकों की तैनाती सुदूरवर्ती इलाकों में होगी।
शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की नीति तैयार करने के लिए बनी कमेटी ने इस मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से सरकार को कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार के स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी और इसके बाद उसे स्वीकृति मिल जाएगी। प्रस्तावित नीति में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए स्कूलों को भौगोलिक आदार पर पांच श्रेणी में बांटा गया है।
जिन पांच श्रेणी में स्कूलों को बांटा गया है उसमें, पहाड़ी इलाकों के स्कूल, नदी के पार वाले स्कूल, शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्कूल समेत एक और श्रेणी के स्कूल शामिल हैं। इन पांच कटैगरी के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती उनके उम्र और बीमारी के आधार पर होगी। 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुष शिक्षकों की तैनाती सुदूरवर्ती इलाकों में होगी।
वहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित शिक्षकों और शिक्षक दंपति को राहत दी जाएगी। साथ ही साथ दिव्यांग और महिला शिक्षकों को भी पदस्थापना में राहत देने का प्लान है। शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आधार पर नियुक्ति और अवकाश तालिका के निर्धारण की नीति भी तैयार की जा रही है। अनुकंपा पर होने वाली नियुक्तियों के लिए भी नीति बन रही है। बता दें कि पहली बार बिहार शिक्षा सेवा के कैडर का पुनर्गठन संबंधी नीति का भी प्रावधान किया जा रहा है।