ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

बिहार में तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला ! विनोद तावड़े ने कहा - 24 घंटे में साफ होगी पिक्चर

बिहार में तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला !  विनोद तावड़े ने कहा - 24 घंटे में  साफ होगी पिक्चर

13-Mar-2024 02:17 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में चल रही रस्साकसी अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। बिहार में एनडीए के सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे पर जल्द अंतिम फैसला आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने किया है। इस एलान के बाद अब सबकुछ साफ़ होता नजर आ रहा है। मतलब साफ़ है कि भाजपा ने चाचा - भतीजे के जोड़ी को भी समझा लिया है। 


दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा है कि बिहार में कोई रस्साकशी नहीं है। अगले 24 घंटे में सब साफ हो जाएगा। उनका यह बयान उस समय आया है जब बीते शाम एनडीए के तमाम बड़े नेता की बैठक उनके दिल्ली आवास पर हुई थी। इस दौरान पर्यवेक्षकों के तरफ से जो लिस्ट दी गई थी उसमें जोड़ - घटाव कर उसे आलाकमान के पास भेज दिया था। इसके बाद अब उनका यह बयान आ रहा है। 


मालूम हो कि, मंगलवार को दिल्ली में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया शामिल हुए।लगभग ढाई घंटे तक चली इस बैठक में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने सीट टू सीट बातचीत की। इसके साथ ही सीटिंग सीटों में पर्यवेक्षकों से हर लोकसभा क्षेत्र के लिए आए चार-छह नामों में से तीन-तीन नाम भी छांटे गए।


वहीं, इससे पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने चिराग पासवान की मांगों को लेकर पशुपति पारस से बातचीत किया। उन्होंने पारस को चिराग पासवान से हाथ मिलाने का सुझाव दिया। तावड़े ने कहा कि पारस को इसकी पहल करनी चाहिए और लोजपा के दोनों गुटों को एक करना चाहिए। इससे लोकसभा चुनाव में बेहतर स्थिति होगी। हालांकि, पशुपति पारस इस बात पर अमल करेंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।


उधर, सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी के दोनों धड़ों (चिराग और पारस) को बीजेपी पांच सीट दे सकती है। पांच सीट में से ही चिराग और पशुपति पारस में सीटों का बंटवारा होगा। वहीं, जीतनराम मांझी की हम (सेकुलर) को बीजेपी एक सीट दे सकती है। वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम (RLM) को बीजेपी एक सीट देना चाहती है, पर कुशवाहा दो सीटों की मांग कर रहे हैं। अगर मुकेश सहनी बीजेपी के साथ आते हैं तो बीजेपी उनको सिर्फ एक सीट देगी।