पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
07-Jan-2024 09:30 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: ताड़ी पीने के विवाद में दो युवक पर हसुआ से हमला किया गया। इस हमले में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है। परिजन घायल युवक को लेकर पटना के लिए रवाना हो गये हैं।
घटना वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा की है। जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि ताड़ी दुकान पर विवेक और दिनेश चौधरी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दिनेश चौधरी ने हसुआ से विवेक कुमार और उसके साथी पर हमला बोल दिया।
इस हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महुआ में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया वहां के डॉक्टरों ने मरीज की हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी दिनेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।