बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jul-2024 01:26 PM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोर,अपराधी और गुंडे के किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकलकर सामने आया है। जहां शुक्रवार की सुबह तनिष्क के शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,पूर्णिया में शुक्रवार सुबह तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े की लूट हुई है। फिलहाल लूट की रकम क्या है और किन -किन चीजों की लूट हुई है इस बारे में जानकारी ली जा रही है। अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है लूट की रकम काफी अधिक है। अपराधियों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है।
वहां मौजूद ने कहा क अपराधियों ने करोड़ों की लूट की है। बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर गन पॉइंट पर लूटपाट की गई। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और खरीदारी करने आए लोगों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। यह घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम की है। 20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।