सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
31-Oct-2024 09:15 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मु. राजीव के पुत्र मु. अकबर को अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी।स्वजन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन मरीज को इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घायल शख्स के पिता ने बताया शाम घर से खाना खाने के बाद अकबर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। घरवालों ने काफी खोजबीन की पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह सीताकुंड डीह के लोगों ने इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पर जाकर देखा अकबर के सिर में गोली लगी है और वह खून निकल रहा है।
उधर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल बदमाशों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की सही जानकारी सामने आएगी।