मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Jun-2023 04:42 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बिहार सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना की है। पिछले दिनों राज्यभर में एक साथ 44 साइबर थानों का उद्घाटन हुआ लेकिन इसका कुछ खास असर साइबर अपराधियों पर पड़ता नहीं दिख रहा है। साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने जेल में बंद कैदियों के परिजनों से ठगी की कोशिश की है।
दरअसल, साइबर अपराधियों ने पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद 24 कैदियों के परिजनों को ठगने की कोशिश की है। रविवार को साइबर अपराधियों ने बंदियों के परिजनों को फोन किया और कहा कि जेल में बंद उनके परिजन की तबीयत खराब हो गई है और उनके इलाज के लिए रूपयों की जरूरत है। इतना ही नहीं बदमाशों ने जेल में बंद कैदियों का केस लड़ने वाले वकीलों तक को फोन लगाकर ठगने की कोशिश की। इसके अलावा जेल सुपरिटेंडेंट के और जेल के अन्य पदाधिकारियों को भी फोन कर पैसे मांगे।
फोन आने के बाद किसी कैदी के परिजन ने जेल अधीक्षक को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जेल प्रशासन एक्शन में आया और कैदी के परिजन को जेल में बुलाकर सारी जानकारी ली। धीरे धीरे यह बात सामने आई कि जेल में बंद 24 बंदियों के परिजनों समेत उनके वकीलों को भी ठगने की कोशिश की गई है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल गेट पर नोटिस चस्पा कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है।