ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर भीषण डकैती, विरोध करने पर व्यवसायी और उसके बेटे को मारी गोली

15-Feb-2024 01:56 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार में अपराधी पुलिस और सरकार के कंट्रोल से बाहर होते जा रहे हैं और बिना किसी डर भय के आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी के घर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, डकैतों ने सोमवार की रात स्वर्ण कारोबारी के घर को अपना निशाना बनाया। कारोबारी के परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे, तभी डकैतों ने धावा बोल दिया। परिवार को लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। डकैतों ने  200 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी, 85 हजार कैश समेत लाखों की संपत्ति लूट ली।


इस दौरान जब कारोबारी और उसके बेटे ने विरोध किया तो डकैतों ने दोनों बाप-बेटा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दोनों पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।