मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jun-2023 09:24 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर में सुबह सवेरे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द की है।
दरअसल, बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और रेप जैसी वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। आझ उस वक्त सनसनी फैल गई जब रामपुर खुर्द चकदहा बहियार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की तरफ गए।
बहियार में शव देखकर सभी के होश उड़ गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है। किस कारण से युवक को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।