थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
25-Jan-2024 05:59 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां आज शाम साढ़े सात बजे अमित शाह के साथ बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े की बैठक होगी। विनोद तावड़े इस वक्त चंडीगढ़ में उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। बीजेपी के कई नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे।
वही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सुशील कुमार मोदी को भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर शाम साढ़े 7 बजे विनोद तावड़े, सुशील मोदी, रेणु देवी और सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ बैठक होगी। वही पटना में लालू और तेजस्वी यादव ने अपने तमाम विधायकों को बुलाया है। राजद नेताओं के साथ बैठक चल रही है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर जेडीयू के प्रमुख नेताओं को बुलाया था। जेडीयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बैठक की। बैठक में विजय चौधरी, ललन सिंह, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता मौजूद थे। बैठक के बाद सीएम हाउस से निकलने के दौरान विजय चौधरी से जब मीडिया ने बातचीत की कोशिश की तब उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। विजय चौधरी मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। सीएम हाउस की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गयी। वही अचानक राबड़ी आवास पर भी हलचल तेज हो गयी।